*नशे को लेकर विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर के पारस नगर इलाके में देर रात मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घर के सामने नशा करने से मना करने पर बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अरुण साहू और उनके बेटे अनुज साहू की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशा करने से रोकने पर हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी इलाके में नशा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंज थाना पुलिस के साथ ADCP सेंट्रल और ACP कोतवाली समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *बकरीद पर छत्तीसगढ़ में सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज; खुले में कुर्बानी और DJ पर प्रतिबंध*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और…

    *गर्मी बनी जानलेवा: छत्तीसगढ़ में हीटवेव से पक्षी और वन्यजीव दम तोड़ने लगे*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को खैरागढ़ जिले के दल्लीखोली-लछना जंगल में मोर और पाम सिवेट समेत कई वन्यजीव मृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बकरीद पर छत्तीसगढ़ में सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज; खुले में कुर्बानी और DJ पर प्रतिबंध*

    *बकरीद पर छत्तीसगढ़ में सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज; खुले में कुर्बानी और DJ पर प्रतिबंध*

    *गर्मी बनी जानलेवा: छत्तीसगढ़ में हीटवेव से पक्षी और वन्यजीव दम तोड़ने लगे*

    *गर्मी बनी जानलेवा: छत्तीसगढ़ में हीटवेव से पक्षी और वन्यजीव दम तोड़ने लगे*

    *सिंहदेव और भूपेश की साथ वाली तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा, टीएस बोले- हम हमेशा साथ रहेंगे; विरोध प्रदर्शन स्थगित*

    *सिंहदेव और भूपेश की साथ वाली तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा, टीएस बोले- हम हमेशा साथ रहेंगे; विरोध प्रदर्शन स्थगित*

    *नशे को लेकर विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में*

    *नशे को लेकर विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में*

    *रायपुर हादसा: टैंकर के पहिए नीचे आया बच्चा, लोगों के सामने हुई दर्दनाक मौत*

    *रायपुर हादसा: टैंकर के पहिए नीचे आया बच्चा, लोगों के सामने हुई दर्दनाक मौत*

    *रायपुर कोर्ट में फर्जी वकीलों पर बड़ी कार्रवाई, 40 नकली अधिवक्ता पकड़े गए*

    *रायपुर कोर्ट में फर्जी वकीलों पर बड़ी कार्रवाई, 40 नकली अधिवक्ता पकड़े गए*

    You cannot copy content of this page