*सिंहदेव और भूपेश की साथ वाली तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा, टीएस बोले- हम हमेशा साथ रहेंगे; विरोध प्रदर्शन स्थगित*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

सूरजपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में कांग्रेस के धरने में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल मंच पर एक साथ नजर आए। वहीं आंदोलन स्थल से नगर पंचायत शिवनंदपुर के चुनावी आमसभा स्थल तक दोनों नेता एक साथ एक ही कार में सवार होकर पहुंचे।

गाड़ी की स्टेयरिंग पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने संभाली और बगल की सीट पर भूपेश बघेल सवार हुए। टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे और भूपेश बघेल हमेशा साथ हैं। समय और परिस्थिति हम लोगों को अलग-अलग कामों के जवाबदेहियों से जोड़कर रखती है।

हर समय एक साथ व्यवहारिक रूप से संभव नहीं होता। मिलकर आपस में बात करते रहते हैं जो बात मीडिया में नहीं आती, सार्वजनिक नहीं होती।

दरअसल, सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन था। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ धमकी देने, गाली-गलौज करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धरने में शामिल हुए। पीसीसी चीफ को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच दीपक बैज, सिंहदेव और भूपेश बघेल तीनों साथ दिखे हैं।

भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा था कि, प्रदेश के कांग्रेसजन चूड़ी पहनकर नहीं बैठे हैं। थानेदार का नाम हमेशा याद रखा जाएगा और सरकार आती-जाती रहती है। किसी दिन उनकी भी सरकार आएगी। एसपी और आईजी को भी इस बात को समझ लेना चाहिए।

दरअसल, सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार से दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू किया था।

मंगलवार को टीएस सिंहदेव अनशन पर बैठ गए, जबकि दीपक बैज भूख हड़ताल पर थे। बुधवार को एसडीएम और एएसपी धरनास्थल पहुंचे और सिंहदेव, दीपक बैज से आंदोलन समाप्त करने को लेकर बातचीत की।

पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस की मांग के अनुरूप टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज धाराओं को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन किया गया।

सिंहदेव ने कहा कि अगर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है तो क्या हथियार चलाया। क्या हथियार पाया गया। क्या कोई हथियार बरामद किया गया। चुनाव की प्रक्रिया में कांग्रेस के साथियों को परेशान करने के लिए यह FIR दर्ज की गई है। केस वापस लिया जाए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “हम भी सत्ता में रहे हैं, थानेदार का पावर जानते हैं। झीरम घाटी में गोलियां खाई हैं। बिना जांच के आर्म्स एक्ट की धारा कैसे लगा दी गई, इसका जवाब पुलिस को देना चाहिए।”

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता एनएसए जैसी धाराओं से भी डरने वाले नहीं हैं, लेकिन किसी पर कार्रवाई करने से पहले निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आर्म्स एक्ट की धाराएं वापस नहीं ली गईं तो धरना जारी रहेगा।

सोमवार (25 मई) को कड़ाके की धूप के बीच पूरे दिन कांग्रेस का प्रदर्शन जारी था। धरने में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक भानू प्रताप सिंह, पारस नाथ राजवाड़े और अंबिका सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।

रात में भी कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने चटाई और दरी बिछाकर धरने पर डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर सिंहदेव, अंबिकापुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरी रात धरने पर बैठे रहे।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। जांच दल में सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, कोरिया जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एमसीबी जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव समेत नरेश राजवाड़े, अखिलेश प्रताप सिंह और नवीन जायसवाल को शामिल किया गया है।

कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि वहां मित्तल पांडेय ने चुनाव में जीत-हार को लेकर नरेंद्र जैन को उकसाया और उनके साथ बदसलूकी की।

कांग्रेस का दावा है कि विवाद बढ़ने पर मित्तल पांडेय ने सत्ता का हवाला देते हुए नरेंद्र जैन को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी ने देर रात विश्रामपुर थाने में नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि नरेंद्र जैन ने गाली-गलौज करते हुए मित्तल पांडेय पर कटार तान दी थी।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर,,हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सिविल सर्विसेस परीक्षा 2027 की कोचिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्जा एजाज बेग*

    अंतिम तिथि 10 जून 2026 रायपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेस परीक्षा 2027 में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया…

    *नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

    रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पुरंदर मिश्रा से धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस*

    *पुरंदर मिश्रा से धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस*

    *पुलिस की बड़ी सफलता, कार में छिपाकर ले जाए जा रहे 65 लाख रुपए पकड़े गए*

    *पुलिस की बड़ी सफलता, कार में छिपाकर ले जाए जा रहे 65 लाख रुपए पकड़े गए*

    *घर में हुआ खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला*

    *घर में हुआ खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला*

    *बकरीद पर छत्तीसगढ़ में सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज; खुले में कुर्बानी और DJ पर प्रतिबंध*

    *बकरीद पर छत्तीसगढ़ में सख्ती, शिफ्ट में होगी नमाज; खुले में कुर्बानी और DJ पर प्रतिबंध*

    *गर्मी बनी जानलेवा: छत्तीसगढ़ में हीटवेव से पक्षी और वन्यजीव दम तोड़ने लगे*

    *गर्मी बनी जानलेवा: छत्तीसगढ़ में हीटवेव से पक्षी और वन्यजीव दम तोड़ने लगे*

    *सिंहदेव और भूपेश की साथ वाली तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा, टीएस बोले- हम हमेशा साथ रहेंगे; विरोध प्रदर्शन स्थगित*

    *सिंहदेव और भूपेश की साथ वाली तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा, टीएस बोले- हम हमेशा साथ रहेंगे; विरोध प्रदर्शन स्थगित*

    You cannot copy content of this page