Home / छत्तीसगढ़ / *भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार का तांडव, 7 बैल चपेट में, 5 की मौत*

*भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार का तांडव, 7 बैल चपेट में, 5 की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़)  धरमजयगढ़ क्षेत्र के रैरुमा से कुछ दूरी पर भारतमाला सड़क पर एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिस पर तेज रफ्तार एक भारी वाहन ने सड़क पर विचरण कर रहे हैं मवेशियों को ठोकर मारकर अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पांच की मौके पर ही मौत होगी जबकि दो जीवन और बहुत से संघर्ष कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार काजूबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनके पैर टूटने की सूचना है। घटना के बाद भारतमाला सड़क पर बैलों की लाशें बिछ गईं। हादसे का मंजर देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना है कि भारतमाला सड़क पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नही हुई। बेलगाम रफ्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। बहरहाल पूरे मामले में धर्मजयगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज करते मामले को विवेचना में ली है।

यमदूत बनी भारी गाड़ियों की रफ्तार: भारतमाला कॉरिडोर पर रात के समय ट्रकों और ट्रेलरों की गति सीमा पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन बेजुबान जानवर काल के गाल में समा रहे हैं।
तड़पते रहे घायल मवेशी: दुर्घटना में बचे दो बैलों के पैर टूट गए हैं। ग्रामीणों ने सुबह स्थानीय पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देकर उनका प्राथमिक उपचार शुरू करवाया।
कार सवारों की बची जान: भारी वाहन की चपेट में आई एर्टिगा कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना बड़ा था। एयरबैग खुलने से सवार सुरक्षित रहे।
घेराबंदी में जुटी पुलिस: धरमजयगढ़ पुलिस और रैरुमा चौकी की टीम आसपास के टोल प्लाजा और ढाबों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी वाहन की पहचान कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page