Home / छत्तीसगढ़ / *CG में फर्जी दस्तावेज का खेल उजागर, शिक्षक पहुंचा सलाखों के पीछे*

*CG में फर्जी दस्तावेज का खेल उजागर, शिक्षक पहुंचा सलाखों के पीछे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जशपुरनगर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के मामले में एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक ने अपनी बेटी को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए गलत जानकारी के आधार पर दस्तावेज तैयार करवाए और योजना का लाभ प्राप्त किया।

जवाहर उत्कर्ष योजना में लिया गया लाभ

पत्थलगांव थाना प्रभारी विनय पांडे के अनुसार, मामले की शिकायत ददिबल प्रसाद विश्वकर्मा ने दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जामझोर में पदस्थ सरकारी शिक्षक चमर साय पैंकरा ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अपनी बेटी का कक्षा छठवीं में प्रवेश कराने के लिए फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत किया था।

आरोपित शिक्षक ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत लाभ लेने के उद्देश्य से स्वयं को किसान बताया और अपनी वार्षिक आय मात्र 75 हजार रुपये दर्शाई।

जांच में सामने आई वास्तविक आय

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान शिक्षक की वेतन पर्ची और अन्य आय स्रोतों का परीक्षण किया गया। दस्तावेजों के सत्यापन में यह सामने आया कि चमर साय पैंकरा की वास्तविक वार्षिक आय 6.79 लाख रुपये है, जो शपथ पत्र में दर्शाई गई आय से कहीं अधिक है।

प्रमाण मिलने पर हुई कार्रवाई

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि सरकारी योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई थी। जांच में पर्याप्त प्रमाण और तथ्य मिलने पर आरोपी शिक्षक चमर साय पैंकरा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page