*’जीवनसाथी’ बनकर करता था ठगी, नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर लूटने वाला गैंग पकड़ा गया*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी.कॉम के जरिए महिलाओं को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। खम्हारडीह क्षेत्र की महिला को शादी का झांसा देकर उसके घर पहुंचे मुख्य आरोपी अभिनव सिंह उर्फ पहलवान ने जन्मदिन पार्टी के बहाने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया।

मामले में पुलिस ने दिल्ली और उत्तराखंड में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभिनव सिंह ने एक माह में करीब 100 महिलाओं से संपर्क किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब निवासी अभिनव सिंह उर्फ पहलवान (37) और दिल्ली निवासी हितिन नरूला (48) शामिल हैं। दोनों के कब्जे से 57 हजार रुपये नकद, दो तोला सोने के जेवर, चांदी का ब्रेसलेट और पांच मोबाइल फोन समेत करीब 4.21 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।

चार महीने पहले हुई थी पहचान

पुलिस ने बताया कि खम्हारडीह निवासी महिला की करीब चार महीने पहले जीवनसाथी.कॉम के माध्यम से अभिनव सिंह से पहचान हुई थी। दोनों के बीच नियमित बातचीत होने लगी। 15 मई को आरोपी ने महिला को फोन कर जन्मदिन पार्टी मनाने के बहाने उसके घर आने की बात कही। दोपहर करीब एक बजे आरोपी महिला के घर पहुंचा। दोनों ने साथ में भोजन किया। इसी दौरान आरोपी ने चिकन ठीक से नहीं पकने की बात कहकर उसे दोबारा पकाया और नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई।

20 घंटे बाद आया होश, तब खुली चोरी की वारदात

शाम को महिला की रूम पार्टनर घर पहुंची, लेकिन उसे होश नहीं आया। अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे महिला को होश आया तो उसके गले की सोने की चेन और अंगूठियां गायब थीं। अलमारी के लॉकर की जांच करने पर उसमें रखे सोने और चांदी के जेवर भी नहीं मिले। आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद था और वह फरार हो चुका था। इसके बाद महिला ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को पकड़ने विशेष टीम का गठन

मामले में खम्हारडीह थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने जीवनसाथी.कॉम पर बनाए गए प्रोफाइल, मोबाइल नंबरों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपी हितिन नरूला की लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से पकड़ा गया।

रेलवे स्टेशन पर इंतजार करता रहा साथी

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी घटना के दिन रायपुर साथ आए थे। अभिनव सिंह महिला के घर गया जबकि उसका साथी हितिन नरूला रेलवे स्टेशन पर रुका रहा। महिला को बेहोश करने के बाद अभिनव जेवर चोरी कर सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां दोनों मिले और वहां से फरार हो गए।

फर्जी दस्तावेज बनाकर बदलता था पहचान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अलग-अलग पहचान से महिलाओं से संपर्क करता था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने देश के विभिन्न राज्यों में इस तरह की लगभग आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि आरोपी ने पिछले एक महीने में जीवनसाथी.कॉम के माध्यम से करीब 100 महिलाओं से ऑनलाइन संपर्क किया था। पुलिस अब इन सभी संपर्कों की जांच कर रही है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन सतर्क रहें, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भीषण गर्मी का सामना कर रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच…

    *अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का PM मोदी ने किया उल्लेख, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दी बधाई*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के उभरते अंतरराष्ट्रीय धावक अनिमेष कुजूर का विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *इंदौर से IPL के शिखर तक: रजत पाटीदार की संघर्ष और सफलता की कहानी*

    *इंदौर से IPL के शिखर तक: रजत पाटीदार की संघर्ष और सफलता की कहानी*

    *छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन सतर्क रहें, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट*

    *छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन सतर्क रहें, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट*

    *अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का PM मोदी ने किया उल्लेख, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दी बधाई*

    *अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का PM मोदी ने किया उल्लेख, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दी बधाई*

    *पति की मौत के बाद अकेली महिला से दुष्कर्म, दो देवरों पर आरोप*

    *पति की मौत के बाद अकेली महिला से दुष्कर्म, दो देवरों पर आरोप*

    *’जीवनसाथी’ बनकर करता था ठगी, नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर लूटने वाला गैंग पकड़ा गया*

    *’जीवनसाथी’ बनकर करता था ठगी, नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर लूटने वाला गैंग पकड़ा गया*

    *ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*

    *ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*

    You cannot copy content of this page