*पति की मौत के बाद अकेली महिला से दुष्कर्म, दो देवरों पर आरोप*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

पेंड्रा।(सियासत दर्पण न्यूज़)  गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां विधवा महिला से उसी के दो देवरों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

पति की मौत के बाद अकेली पाकर किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के पति का निधन करीब दस साल पहले हो गया था। पति की मौत के बाद महिला घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए महिला के रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने पहले भी इस घटना की रिपोर्ट लिखाने और कानूनी कार्रवाई के लिए काफी कोशिश की थी।

एक साल से बंद था पीड़िता का फोन, वापस लौटने पर हुई कार्रवाई

मामले में गौरेला के थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन देने के बाद वे करीब एक साल के लिए किसी अन्य स्थान पर चली गई थीं। उनके द्वारा जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया था वो भी लगातार गलत या बंद आ रहा था, इसके कारण पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थी। अब उनके वापस आने पर तत्काल दोनों मामले दर्ज किए गए हैं।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दो पृथक मामले दर्ज

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस: इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 64 (दुष्कर्म) के तहत दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित महिला की शिकायत अनुसार दोनों घटनाएं अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा, अलग समय और अलग परिस्थितियों में की गई थीं, अतः कानूनी रूप से दो पृथक मामले दर्ज करना आवश्यक था। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*

    साइबर थाना एवं खरसिया चौकी की संयुक्त रेड में खरसिया में सटोरियों से 31.99 लाख रुपये नगद, दो मोबाइल, नोट गिनने की मशीन जब्त आईपीएल फाइनल GT Vs RCB मैच…

    *तालाब में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में शोक*

    राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) बसंतपुर इलाके में सोमवार को एक मासूम बच्ची खेलते हुए तालाब के गहरे पानी में चले गई और बच्ची को निकालकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *इंदौर से IPL के शिखर तक: रजत पाटीदार की संघर्ष और सफलता की कहानी*

    *इंदौर से IPL के शिखर तक: रजत पाटीदार की संघर्ष और सफलता की कहानी*

    *छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन सतर्क रहें, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट*

    *छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन सतर्क रहें, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट*

    *अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का PM मोदी ने किया उल्लेख, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दी बधाई*

    *अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का PM मोदी ने किया उल्लेख, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दी बधाई*

    *पति की मौत के बाद अकेली महिला से दुष्कर्म, दो देवरों पर आरोप*

    *पति की मौत के बाद अकेली महिला से दुष्कर्म, दो देवरों पर आरोप*

    *’जीवनसाथी’ बनकर करता था ठगी, नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर लूटने वाला गैंग पकड़ा गया*

    *’जीवनसाथी’ बनकर करता था ठगी, नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर लूटने वाला गैंग पकड़ा गया*

    *ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*

    *ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई*

    You cannot copy content of this page