Home / राजधानी / *नकटी कांड पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हल्ला*

*नकटी कांड पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हल्ला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर जिले के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 85 मकान तोड़े जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन करेगी।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने बरसात के मौसम में कार्रवाई कर दर्जनों परिवारों को बेघर कर दिया। पार्टी का कहना है कि बारिश के दौरान लोगों के आशियाने उजाड़ना अमानवीय है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

सरकार गरीबों के आशियाने उजाड़ रही

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर नकटी गांव के प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों के आशियाने उजाड़ रही है, लेकिन प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की कोई चिंता नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।

कांग्रेस विधायकों ने भी सीएम को लिखा पत्र

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, पार्टी के विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। पत्र में गरीबों के घर तोड़ने की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पुनर्वास की समुचित व्यवस्था किए बिना किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया गया है।

न्याय और पुनर्वास की मांग पर अड़ी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय और उचित पुनर्वास नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने अपने सभी जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों को आंदोलन की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि जिला मुख्यालयों में होने वाले प्रदर्शन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत और न्याय मिल सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page