Home / राजधानी / *सरकार ने बदले नियम, निगमों में होगी सीधी भर्ती*

*सरकार ने बदले नियम, निगमों में होगी सीधी भर्ती*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राज्य सरकार ने नगर निगमों की तकनीकी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दो नए पद जोड़े हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति तथा सेवा के नियम एवं शर्तें) नियम, 2018 में संशोधन किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 25 जून 2026 को इसकी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की है। संशोधित नियमों के तहत नगर निगमों में संरचना अधिकारी और सहायक संरचना अधिकारी के पद शामिल किए गए हैं।

पदोन्नति और सीधी भर्ती के नियम

संरचना अधिकारी का पद शत-प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा, जबकि सहायक संरचना अधिकारी के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती और शेष 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। सहायक संरचना अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री अनिवार्य होगी।

योग्यता और कार्यानुभव की शर्तें

वहीं, संरचना अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए सहायक संरचना अधिकारी के रूप में पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा। उप-अभियंता से सहायक संरचना अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री के साथ 10 वर्ष का कार्यानुभव निर्धारित किया गया है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा में होगा सुधार

अधिकारियों का कहना है कि इन नए तकनीकी पदों के सृजन से नगर निगमों में भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा, तकनीकी जांच और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page