Home / राजधानी / *रायपुर,,मरकजी वाज़ कमेटी के जेरे एहतमाम, निःशुल्क इज्तेमाई निकाह(सामुहिक विवाह) जुलाई माह 2026 में*

*रायपुर,,मरकजी वाज़ कमेटी के जेरे एहतमाम, निःशुल्क इज्तेमाई निकाह(सामुहिक विवाह) जुलाई माह 2026 में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,मरकज़ी वाज़ कमेटी मौदहापारा की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी मुस्लिम समाज की शादियों में होने वाले फ़िजूल खर्ची को खतम करने की एक छोटी सी पहल के तहत मरकज़ी वाज़ कमेटी मौदहापारा,रायपुर की जानिब से सन् 2005 से हर साल इज्तेमाई निकाह का आयोजन किया जा रहा है,,मरकजी वाज कमेटी रायपुर ने सन 2005 से 2025 तक 300 से अधिक जोड़ो का निकाह (विवाह) करवा चुकी है

इसी कड़ी में,,आले नबी, औलादे ग़ौसे आज़म,अशरफुल ओलमा,अबुल हसन हज़रत सैय्यद मो. अशरफ अशरफीउल जीलानी किछौछा मुकद्दसा की सदारत में इंशा अल्लाह इस साल भी 26 जुलाई 2026, बरोज़ इतवार,बमुकाम साबुनबाड़ा मौदहापारा रायपुर में इज्तेमाई निकाह मुंअक़िद होगा,सुन्नी मुस्लिम समाज के कुंवारे लड़के लड़कियाँ अपना रजिस्ट्रेशन फार्म चिश्तिया बुक डिपो हज़रत हाण्डी वाले बाबा साहब की दरगाह के सामने मौदहापारा से हासिल कर सकते है,फार्म जमा करने की आख़री तारीख 22 जुलाई 2026 है। इज्तेमाई निकाह में शामिल जोड़ों को घर गृहस्ती के सामान बतौर तोहफा दिया जायेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page