Home / छत्तीसगढ़ / *दशमेश पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का सीबीएसई फॉर ईस्ट जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप हेतु चयन*

*दशमेश पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का सीबीएसई फॉर ईस्ट जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप हेतु चयन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़

अंबिकापुर,सियासत दर्पण न्यूज़।दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर के लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अमरजीत मंडल एवं अमर मंडल (कक्षा 10वीं) का चयन सीबीएसई फॉर ईस्ट जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 के लिए हुआ है।

यह प्रतियोगिता 19 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों के साथ कोच की भूमिका में श्री गन्नू खत्री रहेंगे, जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ममता विश्वकर्मा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती आरती श्रीवास्तव ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के खेल शिक्षक आकाश कश्यप, विशेष दुबे एवं बिंदु विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा एवं सचिव श्री बलविंदर सिंह छाबड़ा सहित समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों एवं उनके कोच श्री गन्नू खत्री को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सफलता तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page