Home / छत्तीसगढ़ / *बेकाबू ट्रेलर पलटा, महिला मजदूर की मौत*

*बेकाबू ट्रेलर पलटा, महिला मजदूर की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)   बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पर सफाई कर रही एक महिला मजदूर की ट्रेलर के नीचे दबने से मौत हो गई। गिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

महिला की घटनास्थल पर ही मौत

रतनपुर थाने में पदस्थ एसआई विष्णु यादव ने बताया कि भरवीडीह निवासी महिमा कोसले (32) नेशनल हाईवे पर सड़क की सफाई और रखरखाव का काम करती थीं। शनिवार की दोपहर बिलासपुर की ओर से आ रहा गिट्टी से लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि महिमा को संभलने या वहां से हटने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को हटाकर मार्ग को सामान्य कराया गया।

श्रमिकों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

इस हादसे के बाद हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस स्थान पर सफाई और रखरखाव का कार्य चल रहा था, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे, न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार के संकेतक लगाए गए थे, जिससे वाहन चालकों को आगे कार्य होने की जानकारी मिल सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page