Home / छत्तीसगढ़ / *भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई नियुक्तियां, धमतरी में खुशी की लहर*

*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई नियुक्तियां, धमतरी में खुशी की लहर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी,सियासत दर्पण न्यूज,,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सभी जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

इसमें कांकेर जिले का प्रभारी रेशमा शेख जी को तथा धमतरी जिले का प्रभारी अकबर तिगाला जी को नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की खबर मिलते ही धमतरी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

धमतरी अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अहमद सोहराब ने कहा कि “अकबर तिगाला जी के प्रभारी बनने से मोर्चा और अधिक मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में हर वर्ग का विकास होगा और संगठन जमीनी स्तर पर और सक्रियता से काम करेगा।”

रेशमा शेख जी का बयान:

“पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे कांकेर जिले की दी है, मैं पूरी निष्ठा से उसे निभाऊंगी। अल्पसंख्यक समाज को भाजपा से जोड़ना और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

अकबर तिगाला जी का बयान:

“भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार। धमतरी जिले में मोर्चे को और मजबूत कर प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने का काम करेंगे। हम सब मिलकर पार्टी को और आगे बढ़ाएंगे।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page