धमतरी,,सियासत दर्पण न्यूज़,धमतरी निवासी अहमद रज़ा चौहान,पुत्र मुहम्मद सईद [जुग्गू] चौहान ने NEET UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
अहमद की इस उपलब्धि से पूरे धमतरी शहर में हर्ष का माहौल है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम है।
अहमद सोहराब ने अहमद रज़ा और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “अहमद ने अपनी मेहनत से पूरे शहर का नाम गर्व से ऊंचा किया है। हमें विश्वास है कि वह आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगा।”
अब्दुल रशीद खत्री ने कहा कि अहमद रज़ा जैसे मेधावी छात्र हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस अवसर पर सैय्यद आबिद अली हाजी वहीद चौहान मुशाहिद रज़ा मुनीर रज़ा अरमान रज़ा मुस्तफा रज़ा तहसीन रज़ा अनस रज़ा खत्री आदि लोग मौजूद थे





