Home / राजधानी / *रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी परिवार पर हमला*

*रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी परिवार पर हमला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के लालपुर ओवरब्रिज के नीचे रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कारोबारी परिवार पर कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। पहले कार पर पथराव कर उसका कांच तोड़ा गया, फिर झोपड़ी से निकले दर्जनभर लोगों ने सरिया, डंडे, कुल्हाड़ी, ईंट और पत्थरों से हमला बोल दिया। हमले में कारोबारी परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, गोलबाजार निवासी कारोबारी पंकज मेघानी ने राजेंद्र नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने भाई नीरज मेघानी, दोस्त तनीष मेघानी और गुरुलाल पंजवानी के साथ कार से नाश्ता करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार लालपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंची, बगल में बनी झोपड़ी से एक युवक निकला और अचानक कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से कार का शीशा टूट गया।

झोपड़ी से निकले हमलावर, हथियारों से किया हमला:

कार रुकते ही झोपड़ी में रहने वाले कई लोग सरिया, डंडा, कुल्हाड़ी, ईंट और पत्थर लेकर बाहर निकल आए। आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के कारोबारी परिवार पर हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए हमले से परिवार के सदस्य घबरा गए और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

मारपीट के दौरान गायब हुई सोने की चेन

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि मारपीट और भगदड़ के दौरान उनकी सोने की चेन भी कहीं गिर गई या गायब हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page