Home / छत्तीसगढ़ / *कांग्रेस द्वारा निगम घेराव कर जनता को गुमराह करने का प्रयास निंदनीय*

*कांग्रेस द्वारा निगम घेराव कर जनता को गुमराह करने का प्रयास निंदनीय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी,सियासत दर्पण न्यूज़,,20 जुलाई 2026।आज कांग्रेसियों द्वारा धमतरी नगर निगम का घेराव कर जनता को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। यह आंदोलन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और तथ्यों से परे है।

महापौर श्री रामू रोहर जी के कुशल नेतृत्व में नगर निगम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए पारदर्शी और जनहितैषी कार्य किए जा रहे हैं।

पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के शासनकाल में निगम में भ्रष्टाचार और लूट की गई थी, जिससे धमतरी की जनता भली-भांति परिचित है। अब जब विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं, तो कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसी कारण झूठी अफवाह फैलाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

धमतरी की जनता जागरूक है और कांग्रेस के ऐसे गैर-जिम्मेदाराना हथकंडों को समझ चुकी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ऐसे बेबुनियाद आंदोलन की कड़े शब्दों में निंदा करता है
महापौर रामू रोहर जी के नेतृत्व में “सबका साथ सबका विकास” हो रहा है।
पिछले 5 साल निगम में लूट हुई, अब काम हो रहा है तो तकलीफ हो रही है।

धमतरी की जनता सब जानती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page