Home / राजधानी / *बेकाबू कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, महिला ड्राइवर फरार*

*बेकाबू कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, महिला ड्राइवर फरार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कार चला रही महिला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गई।

तेज और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। बताया गया कि कार क्रमांक CG-04-PX-8883 को महिला चालक तेज और लापरवाहीपूर्ण तरीके से चला रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर मौजूद लोगों और दोपहिया वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

नंबर प्लेट से पुलिस तक पहुंचा सुराग

हादसे के दौरान कार की नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई। इसी के आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और हादसे के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस घायलों की संख्या और उनकी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page