Home / छत्तीसगढ़ / *कार के गुप्त चेंबर से 37.940 किलो गांजा बरामद*

*कार के गुप्त चेंबर से 37.940 किलो गांजा बरामद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

महासमुंद।(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेट्टा कार में बनाए गए सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, कार और मोबाइल सहित कुल 25.02 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सिंघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से एक जेट्टा कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

कैमूर निवासी निकला तस्कर

वाहन चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण यादव (39) निवासी अमाव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (बिहार) बताया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर डिक्की में विशेष रूप से बनाए गए सीक्रेट चेंबर का पता चला। चेंबर खोलने पर उसमें छिपाकर रखे गए 18 पैकेटों से कुल 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के मदन रामपुर से गांजा लेकर रायपुर पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18.97 लाख रुपये मूल्य का गांजा, लगभग 6 लाख रुपये कीमत की जेट्टा कार तथा 5 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 25 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है।

274 किलो गांजा तस्करी का फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

जिले की बसना पुलिस ने 274 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अंतरराज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

28 फरवरी को हुई थी जब्ती

पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को थाना बसना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर जांच के दौरान एक मूवर्स एंड पैकर्स वाहन से 274 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। मामले की जांच में सामने आया कि राजस्थान के जिला चुरू निवासी राकेश गड़सा उर्फ दिलबाग सिंह (29) गांजे की खेप की सौदेबाजी, पैकिंग तथा घरेलू सामान के नीचे छिपाकर वाहन में लोड कराने की साजिश में शामिल था। घटना के बाद वह अपनी पहचान और ठिकाना बदलकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले वाहन चालक, गांजा सप्लायर और तस्करी सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page