*जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं ने लिया बढ़चढ़ लिया हिस्सा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव में भी महिला मतदाता इस बार भी निर्णायक भूमिका में होंगी। विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा में भी महिला मतदाता पुरुषों पर भारी रह सकती है। छत्‍तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 51 लाख 3 हजार 252 हैं, जिसमें महिला मतदाता 1 करोड़ तीन लाख 32 हजार 115 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने के मामले पर निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाएं बढ़-चढ़ हिस्सा ले रही है। वोटर आइडी बनवाने में भी महिलाओं की संख्या अधिक रही। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए महिला मतदाता बड़ा फैक्टर साबित होंगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार हाल ही में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत करते हुए बड़ा निर्णय ले लिया है, वहीं कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में महंगाई को मुद्दा बनाया है। दोनों पार्टियों ने महिलाओं को साधने के लिए रणनीति बना ली है। प्रदेश की 11 सीटों के आंकड़ों पर गौर करें तो सिर्फ रायपुर लोकसभा सीट पर पुरुष मतदाता ज्यादा है। बाकी अन्य लोकसभा सीट सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा,कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बस्तर व कांकेर में महिला मतदाता अधिक री है। रायपुर लोकसभा सीट में पुरुष मतदाता 11 लाख 73 हजार 167 है, वहीं महिला मतदाता 11 लाख 69 हजार 358 हैंं। रायपुर लोकसभा में कुल 23 लाख 42 हजार 827 मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो प्रदेश की 90 में से 57 सीटों पर महिला वोटर ज्यादा रही, जबकि 33 सीटों में ही पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा थी। विधानसभा चुनाव के दौरान 2023 में पुरुषों की तुलना में 1 लाख 9 हजार 370 महिला वोटर अधिक रही थी,जबकि लोकसभा की स्थिति पर गौर करें तो प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 710 अधिक है।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में अप्रत्याशित गर्मी का प्रकोप: अप्रैल में टूट सकता है 10 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड*

    बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर (Bilaspur Weather Update) में इस बार अप्रैल का महीना अग्निपरीक्षा जैसा साबित होने वाला है। मौसम विभाग (IMD Warning) के प्रारंभिक रुझान और…

    *छत्तीसगढ़ का अकेला गांव: न बिजली-पानी, न परिवार, बस एक इंसान*

    धमतरी:(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के ग्राम तुमाखुर्द में एक अनोखी कहानी सामने आती है, जहां 64 वर्षीय सियाराम कोर्राम बीते कई दशकों से अकेले जीवन बिता रहे हैं। जिला मुख्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *छत्तीसगढ़ का खिलाड़ी जिसने देश को मेडल दिलाया, नौकरी न मिलने पर अब चाय बेचकर परिवार चला रहा*

    *छत्तीसगढ़ का खिलाड़ी जिसने देश को मेडल दिलाया, नौकरी न मिलने पर अब चाय बेचकर परिवार चला रहा*

    You cannot copy content of this page