Home / छत्तीसगढ़ / *छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ा हादसा: बंद कमरे में सिगड़ी जलाना पड़ा भारी*

*छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ा हादसा: बंद कमरे में सिगड़ी जलाना पड़ा भारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) अंबिकापुर सूरजपुर जिले के चंदरपुर गांव में मंगलवार की रात पीएम आवास में सिगड़ी से निकले जहरीले धुएँ से वहां सो रहे आदिवासी दंपती समेत एक बच्ची की मौत हो गई।

सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदरपुर निवासी कवल सिंह पिता शंकर सिंह गोंड 28 वर्ष गांव किनारे पीएम आवास में परिवार के साथ रहता था। मंगलवार की रात वह ठंड से बचाव के लिए घर में सिंगड़ी जलाकर अपनी पत्नी कुंती 25 वर्ष व पुत्री ममता तीन वर्ष के साथ सोया था।

सुबह ग्रामीणों को पता चला कि कोयले के धुएं से दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। उसके दो बच्चे प्रिंस सात वर्ष व प्राची पांच वर्ष मंगलवार को ही अपने बाबा के घर ग्राम कोट गए थे, इसलिए वे बच गए।

बताया गया कि जिस आवास में यह परिवार रहता था वहां हवा निकलने के लिए वेंटिलेशन की सुविधा नहीं थी, यही कारण रहा कि ज़हरीली हवा बाहर नहीं निकल पाई और तीनों की कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के प्रभाव से मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page