Home / राजधानी / *रायपुर,,22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या,,आपसी विवाद में धारदार हथियारों से हमला करने की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं।*

*रायपुर,,22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या,,आपसी विवाद में धारदार हथियारों से हमला करने की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर।सियासत दर्पण न्यूज़, राजधानी रायपुर अब अपराधगढ़ बनती जा रही है। यहां बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। आए दिन मर्डर, रेप, चाकूबाजी, चोरी जैसे कई वारदात सामने सामने आती रहती है। वहीं, इसी बीच आधी रात अश्वनी नगर में युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

हत्या कर फरार हुए हमलावर बताया जा रहा है कि अश्वनी नगर में युवक की 4 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर फरार हो गए। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक,आधी रात साढ़े 12 बजे डंगनिया निवासी अहमद खान अश्ननी नगर गली पर किसी बात को लेकर बहस हो गया, इस दौरान दौरान युवक अहमद अपनी एक्टीवा से बचने के लिए भागा लेकिन उसकी एक्टीवा नाली में गिर गई जिससे युवक सड़क पर गिर गया और पीछा कर रहे दो हमलावरों ने जमीन पर ही युवक पर धारदार हथियार से ताबडतोड़ कई वार कर दिये। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खुन से लथपथ अश्नवनी नगर सड़क पर पड़ा है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद DCP, ADCP, ACP समेत क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आसपास लगे CCTV कैमरो को खंगाल रही है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी

प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की वजह आपसी रंजिश सामने आई है।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपित ट्रेन के जरिए रायपुर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना को तत्काल आरपीएफ के साथ साझा किया गया। रायपुर पुलिस और आरपीएफ के समन्वित प्रयास से तीन आरोपितों को बिलासपुर में पकड़ा गया, जबकि एक को रायपुर में हिरासत में लिया गया।

बाल संप्रेक्षण गृह से छूटते ही फिर वारदात
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपितों में से एक विधि से संघर्षरत बालक कुछ दिन पहले ही लूट के एक अन्य मामले में बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार बाहर आने के कुछ ही समय बाद वह इस हत्या की वारदात में शामिल हो गया।

फिलहाल चारों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के घटनाक्रम, आपसी रंजिश की वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

लगातार चाकूबाजी ने बढ़ाई चिंता

राजधानी में पिछले कुछ समय से चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। छोटी-छोटी बातों और आपसी विवाद में धारदार हथियारों से हमला करने की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। अश्वनी नगर की यह वारदात भी इसी कड़ी में गंभीर मामला है।

पुलिस अब आरोपितों के पुराने मामलों और उनके संपर्क में रहने वाले अन्य युवकों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी अलग से दी जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page