Home / छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,, पथराव मामले में पुलिस ने जारी किया मोबाइल नंबर,,सियासत दर्पण न्यूज़ से डॉ. शाजिया अली की खबर*

*बिलासपुर,, पथराव मामले में पुलिस ने जारी किया मोबाइल नंबर,,सियासत दर्पण न्यूज़ से डॉ. शाजिया अली की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से डॉ. शाजिया अली की खबर

घटना से जुड़े फोटो-वीडियो भेजने की अपील

बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए घटना से जुड़े फोटो, वीडियो और अन्य विजुअल साक्ष्य जुटाने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान बनाए गए फोटो-वीडियो विवेचना में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इनके माध्यम से घटनाक्रम को समझने, मौके पर मौजूद लोगों की पहचान करने और जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

पुलिस ने मीडिया साथियों एवं अन्य लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास शुक्रवार की घटना से संबंधित कोई फोटो या वीडियो उपलब्ध हो, जो जांच में सहायक हो सकता है, तो उसे बिना किसी बदलाव के पुलिस के साथ साझा करें।

📲 WhatsApp नंबर: 7999490701
आरक्षक राघवेंद्र साहू, ACCU बिलासपुर

पुलिस ने कहा है कि उपलब्ध विजुअल सामग्री को साझा करने से घटना की विवेचना को मजबूत करने और संबंधित लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page