Home / राजधानी / *गणेश फ्लैक्स पर बवाल, चले लाठी-डंडे*

*गणेश फ्लैक्स पर बवाल, चले लाठी-डंडे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के पेंशनबाड़ा चौक के पास गणेश फ्लैक्स-बैनर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और लाठी-डंडे, रॉड, सब्बल-पत्थर से हमला करने के आरोप लगाए है।

घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैनर फाड़ने की बात पर विवाद

पेंशनबाड़ा निवासी पीयूष यादव ने पुलिस को बताया कि, वह 2 सितंबर की शाम चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान हितेश तांडी और कार्तिक महानंद गणेश फ्लैक्स-बैनर लगा रहे थे। आरोप है कि हितेश ने पीयूष से बैनर फाड़ने की बात कही। पीयूष के मना करने पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी।

पीयूष के मुताबिक, आरोपियों ने हाथ-मुक्का, डंडे, रॉड, सब्बल और पत्थर से हमला किया। उसके सिर में चोट लगी। बीच-बचाव करने आए बंटी चौहान के हाथ-पीठ, भावेश यादव के सीने और घुटने में चोटें आई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

दूसरी ओर हितेश तांडी ने पुलिस को बताया कि, वह कार्तिक के साथ पेंशनबाड़ा चौक स्थित सुलभ के पास गणेश फ्लैक्स-बैनर लगा रहा था। इसी दौरान पीयूष, बंटी और भावेश ने उन्हें बैनर लगाने से रोकने की बात कही। हितेश का आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।

इस घटना में हितेश के कंधे, बाएं हाथ की कलाई और पीठ में चोट आई, जबकि कार्तिक के सिर में चोट लगी। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना के कारण और मारपीट में इस्तेमाल सामान की जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page