Home / राजधानी / *सोनू बार में देर रात बीयर बिक्री पर एक्शन*

*सोनू बार में देर रात बीयर बिक्री पर एक्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित सोनू बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात बीयर मुहैया कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में बार का गार्ड एक व्यक्ति को देर रात बीयर की बोतल देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद देवेंद्र नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी देवेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 सितंबर को सोनू बार पहुंचकर वायरल वीडियो की जांच की। पुलिस ने बार मैनेजर कानू चरण दास और गार्ड रमाकांत द्विवेदी से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई।

दो-तीन दिन पहले वायरल हुआ था VIDEO

पुलिस के मुताबिक, दो-तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बार का गार्ड देर रात एक अज्ञात व्यक्ति को बीयर की बोतल देते नजर आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे जांच में लिया और बार पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस ने बार में लगे CCTV कैमरों का DVR भी जब्त किया है। अब CCTV फुटेज की जांच के जरिए पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को किस समय और किन परिस्थितियों में बीयर उपलब्ध कराई गई।

लाइसेंस रद्द कराने की तैयारी

पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनू-मोनू बार के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में बार मैनेजर कानू चरण दास (45), निवासी तेलीबांधा और गार्ड रमाकांत द्विवेदी (48), निवासी झंडा चौक पंडरी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page