Home / छत्तीसगढ़ / *बिश्रामपुर मां-बेटे हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग*

*बिश्रामपुर मां-बेटे हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सूरजपुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में मां और उसके पुत्र की हत्या के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की सूरजपुर जिला इकाई ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मामले में आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन को ज्ञापन सौंपा।

अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। मृतक पुत्र कक्षा 12वीं का विद्यार्थी था। मां-बेटे की हत्या की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

विद्यार्थी परिषद ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में संलिप्त लोगों की पहचान करने तथा उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान अभाविप कार्यकर्ता प्रथम सोनी, मोहित साहू, आदित्य चौधरी, खामोश और तुषार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page