रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ सचिवालय सहायकों के विभागों में फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक, 22 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से दूसरे विभागों में पदस्थ किया गया है। इनमें गृह, वित्त, परिवहन, जेल, स्कूल शिक्षा और मुख्यमंत्री सचिवालय समेत कई विभागों में काम कर रहे कर्मचारी शामिल हैं।








