Home / छत्तीसगढ़ / *कोंडागांव में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत, 10 घायल*

*कोंडागांव में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत, 10 घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों एवं घटनाओं सड़क दुर्घटनाओं, सर्पदंश, फांसी और वन्यजीव के हमले से 08 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। इन घटनाओं में डायल 112 के पायलट, सीआरपीएफ जवान और तेंदुए के हमले में घायल गर्भवती महिला की भी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार राजागांव के पास बाइक बिजली के खंभे से टकराने से डायल 112 के पायलट की मौत हो गई। दहिकोंगा में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि बनियागांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई। बांसकोट में सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ जवान ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा, निर्माणाधीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सुपरवाइजर की फांसी की घटना में मौत हुई। माकड़ी क्षेत्र में सर्पदंश के शिकार व्यक्ति की भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।वहीं बुधवार शाम विश्रामपुरी क्षेत्र में तेंदुए के हमले में घायल छह माह की गर्भवती रामशिला मंडावी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुई थीं। उनके गर्भ में छह माह का बच्चा भी पल रहा था। उपचार के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु को बचाने की कोशिशें नाकाम रहीं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं में आठ लोगों की मौत और 10 से अधिक लोगों के घायल हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page