अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) हॉस्टल की दोमंजिला छत पर चढ़कर छात्रा द्वारा जान देने का यह नज़ारा शुक्रवार को देखने को मिला लेकिन एक स्थानीय युवक की समझबूझ से अनहोनी टल गई और छात्रा को सुरक्षित हॉस्टल वार्डन और शिक्षकों के हवाले कर दिया। आगे काम पुलिस कर रही है। यह वाक्या नावापारा स्थित आकाशवाणी रोड पर उर्दूलाइन स्कूल के पास संचालित हॉस्टल का है । हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 12वीं की एक छात्रा दो मंजिला भवन के छत पर चढ़ गई। जहां से वह के कूदने की धमकी देने लगी। इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अचानक हॉस्टल की छत पर पहुंच गई और रेलिंग पर चलते हुए नीचे कूदने की बात कहने लगी। शिक्षकों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन वह नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुई। इसी घटनाक्रम के दौरान रोशन ठाकुर नामक युवक पाईप के सहारे छत के ऊपर चढ़ा और उसने छात्रा को सुरक्षित पकड़कर नीचे लेकर आया। करीबन दो घंटे तक चले इस नाटकीय घटनाक्रम के चलते आकाशवाणी रोड पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हुआ। युवक की इस पहल से एक बड़ा हादसा टल गया। नीचे लाने के बाद छात्रा को हॉस्टल के शिक्षकों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी वहीं हॉस्टल प्रशासन अपने स्तर पर छात्रा से पूछताछ कर रहा है। छात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वह शांत स्वभाव मिलनसार व पढऩे वाली छात्रा है।
*छत से कूदने की कोशिश कर रही छात्रा की बचाई जान*






