Home / छत्तीसगढ़ / *रेलवे लाइन पार करते समय युवती हादसे का शिकार, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर*

*रेलवे लाइन पार करते समय युवती हादसे का शिकार, दोनों पैर कटे, हालत गंभीर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) गतौरा रेलवे पुल के पास गुरुवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवती को आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन रुकवाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। यहां से उसे तत्काल सिम्स ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा निवासी शिवकुमार बंजारे रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी देविका बंजारे गुरुवार सुबह खेत में काम करने के लिए गई थी। खेत में काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रही थी।

इसी दौरान गतौरा रेलवे पुल के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवती के दोनों पैर कट गए और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रुकवाई और घायल युवती को बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिम्स भेजा गया, जहां डाक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page