Home / छत्तीसगढ़ / *1600 डिग्री सेल्सियस पिघला लोहा गिरा, इलाज के दौरान ठेकेदार ने दम तोड़ा*

*1600 डिग्री सेल्सियस पिघला लोहा गिरा, इलाज के दौरान ठेकेदार ने दम तोड़ा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में मशीन से निकला करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर की देर रात की है। संतोष कुमार श्रीवास्तव प्लांट में ठेकेदारी का काम करते थे। इसी दौरान टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल अचानक नीचे आ गया, जिससे पिघला हुआ लोहा उनके शरीर पर गिर पड़ा। हादसे के बाद उन्हें तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page