Home / राजधानी / *महादेवघाट विसर्जन कुंड पर मारपीट, वीडियो वायरल*

*महादेवघाट विसर्जन कुंड पर मारपीट, वीडियो वायरल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे के बाल खींचते, धक्का-मुक्की करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन विवाद के बीच लोग उनसे भी उलझते दिखाई दिए।

बहस से शुरू हुआ विवाद, फिर मारपीट

जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच हाथापाई होती दिख रही है। कुछ दृश्यों में पुलिसकर्मियों के सामने ही लोग एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल

घटना के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना में किसी के घायल होने और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page