Home / छत्तीसगढ़ / *जशपुर में डांसर के साथ उप सरपंच की कथित आपत्तिजनक हरकत, वीडियो वायरल*

*जशपुर में डांसर के साथ उप सरपंच की कथित आपत्तिजनक हरकत, वीडियो वायरल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जशपुरनगर: (सियासत दर्पण न्यूज़) जशपुरनगर गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा में एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते हुए उप सरपंच का विडियो इंटरनेट मिडिया में तेजी से बहु प्रसारित हो रहा है। इस विडियो में उप सरपंच महिला डांसर पर रूपये लूटते हुए,आपत्ति

जनक हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि नईदुनिया इस प्रसारित विडियों की पुष्टि नहीं करता है। वहीं उप सरपंच का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए कुछ लोगों ने एआई से विडियो बना कर,प्रसारित किया है। मामला जिले के बगीचा ब्लाक के महादेवडांड़ की है।

जानकारी के अनुसार महादेवडांड़ में दशहरा के अवसर पर एक रात्रिकालिन आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस आर्केस्ट्रा में महिला व पुरूष कलाकार अपनी प्रस्तुती दे रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत घोघर के उप सरपंच जगेश्वर यादव,मंच पर चढ़ जाते हैं और एक महिला डांसर पर रूपयों की बारिश करते हुए,उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगते हैं।

इस कथित विडियों में देखा जा सकता है कि उप सरपंच नृत्यांगना से लिपटते और उसके गोद में सिर रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। विडियों के इंटरनेट में प्रसारित होने के बाद उप सरपंच जगेश्वर यादव ने सफाई देते हुए,प्रसारित विडियों को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सहायता से बनाये जाने का दावा किया है। उनका कहना है कि इस तरह का विडियो प्रसारित कर,उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उप सरपंच ने इंटरनेट मिडिया में जारी किये गए अपने बयान में दावा किया है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश पहले भी की जा चुकी है।

‘‘मेरी छवि खराब करने के लिए एआई से विडियो बना कर इंटरनेट मिडिया में प्रसारित किया जा रहा है। मुझे झूठे मामलों में फंसाने का षड़यंत्र पहले भी रचा जा चुका है।’’ जगेश्वर यादव,उप सरपंच,घोघर।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page