Home / राजधानी / *राजभाषा समिति की बैठक में हिंदी के कामकाज की समीक्षा*

*राजभाषा समिति की बैठक में हिंदी के कामकाज की समीक्षा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रायपुर की अर्धवार्षिक बैठक शुक्रवार को रेल अधिकारी क्लब, उल्लास में आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक एवं समिति के अध्यक्ष दयानंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य कार्यालयों में हिंदी के उपयोग की समीक्षा की गई। इस दौरान साल 2025 में हिंदी में उत्कृष्ट काम करने वाले बड़े और छोटे कार्यालयों को कुल 6 नगर राजभाषा शील्ड प्रदान की गईं।

राजभाषा अधिकारी और समिति के सचिव निकेश कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति में नए सदस्य के रूप में शामिल केंद्रीय जल आयोग, ऊपरी महानदी कार्यालय का भी स्वागत किया गया। वर्तमान में समिति में कुल 46 सदस्य कार्यालय हैं।

हिंदी के उपयोग को लगातार बढ़ाने पर जोर

बैठक में 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक सदस्य कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के उपयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। सचिव निकेश कुमार पाण्डेय ने कार्यालयों से गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार हिंदी का लगातार उपयोग करने की अपील की। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।

सभी कार्यालयों में नियमों के पालन की अपील

अध्यक्ष दयानंद ने कहा कि राजभाषा संबंधी नियमों और तय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बड़े प्रयासों की जरूरत नहीं है। थोड़े से प्रयास से भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य कार्यालयों ने राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया है। इसी तरह अन्य मदों में भी शत-प्रतिशत पालन का प्रयास किया जाना चाहिए।

हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार

बैठक के बाद राजभाषा पखवाड़ा 2026 के दौरान आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए। ये प्रतियोगिताएं समिति के सदस्य कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई थीं। बैठक का संचालन निकेश कुमार पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page