Home / राजधानी / *जल जीवन मिशन के 5 हजार करोड़ रुपये बकाया, 27 अक्टूबर को रायपुर में अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन*

*जल जीवन मिशन के 5 हजार करोड़ रुपये बकाया, 27 अक्टूबर को रायपुर में अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्यों का पांच हजार करोड़ रुपये बकाया होने का दावा करते हुए प्रदेशभर के ठेकेदार 27 अक्टूबर को राजधानी में अर्धनग्न अवस्था में कटोरा लेकर प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से भुगतान अटकने के कारण ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

उनकी पूंजी निर्माण कार्यों में फंसी है, जबकि श्रमिकों का भुगतान, निर्माण सामग्री की कीमत और बैंक ऋण की किस्तें चुकाने का दबाव बना हुआ है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत सिंगल और मल्टी-विलेज, सौर ऊर्जा आधारित, रेट्रोफिटिंग, रनिंग वाटर, मल्टी-विलेज इन, नलकूप खनन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण कार्य कराए गए हैं।

विगत तीन वर्षों से कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ज्ञापन सौंपकर भी भुगतान की मांग की जा चुकी है।

जल जीवन मिशन में काम करने वाले प्रदेश के करीब दो हजार

ठेकेदारों का भुगतान तीन वर्षों से अटका है। विगत बुधवार को राजधानी में बैठक हुई थी, जिसमें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। 27 अक्टूबर को ठेकेदार राजधानी के शहीद भगत सिंह, आंबेडकर और शास्त्री चौक पर अर्धनग्न अवस्था में हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगेंगे। बीरेश शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page