Home / राजधानी / *पत्नी संग टहल रहे पति का मोबाइल लूटा*

*पत्नी संग टहल रहे पति का मोबाइल लूटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के संतोषी नगर में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पत्नी के साथ टहल रहे पति का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। पति अपने व्यवसाय से जुड़ा ऑडियो सुनने के लिए फोन कान पर लगाए हुए था। 7 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे अनंत ज्वेलर्स के सामने हुई इस वारदात मे

उसके पास से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त की गई है। दोनों की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए है। दूसरा आरोपी अब भी फरार है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मोबाइल छीना और भाग निकले

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद फारूख चांगल ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर की रात वह पत्नी के साथ टहलने निकले थे। संतोषी नगर मेन रोड पर अनंत ज्वेलर्स के सामने पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। वह कुछ कर पाते, इससे पहले ही दोनों स्कूटी से तेजी से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से मिला सुराग

शिकायत के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन की भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने शेख तौहीद (20), निवासी बैद्यनाथपारा, कोतवाली क्षेत्र, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शेख तौहीद ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल झपटने की बात स्वीकार की। उसके पास से मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त की गई है। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page