Home / राजधानी / *रायपुर में शराब भट्ठी सुपरवाइजर ने की आत्महत्या*

*रायपुर में शराब भट्ठी सुपरवाइजर ने की आत्महत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के सिलतरा में शराब भट्ठी के एक सुपरवाइजर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रशांत वर्मा के रूप में हुई है। वे मांढर स्थित शराब भट्ठी में पदस्थ था। घटना से पहले उन्होंने अपनी मां और पत्नी को मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्होंने दफ्तर में चल रही परेशानियों का जिक्र भी किया है।

घटना सिलतरा बाजार चौक स्थित प्रशांत के घर की है। सूचना मिलने पर सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस अब मृतक के मोबाइल में मिले मैसेज और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

दो कर्मचारियों के नाम लिखे, अधिकारियों पर भी आरोप

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रशांत ने आत्महत्या से पहले मां और पत्नी को संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने मांढर शराब भट्ठी में पदस्थ दो कर्मचारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा जोनल आबकारी अधिकारी और मैनपावर कंपनी के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page