Home / राजधानी / *देवउठनी एकादशी पर रायपुर में स्थानीय अवकाश घोषित*

*देवउठनी एकादशी पर रायपुर में स्थानीय अवकाश घोषित*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों के लिए छुट्टी घोषित की है।

वहीं, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर जिले के बाकी क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में भी अवकाश का आदेश जारी किया है। इस तरह कल पूरे रायपुर जिले में सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

यह अवकाश मंत्रालय, नवा रायपुर सहित रायपुर शहर और जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगा। हालांकि, बैंक, कोषालय और उपकोषालय इस स्थानीय अवकाश के दायरे में नहीं आएंगे। इनकी व्यवस्था सामान्य रूप से जारी रहेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page