Home / राजधानी / *रायपुर में घर का कुक ही निकला चोर*

*रायपुर में घर का कुक ही निकला चोर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) खम्हारडीह के भावना नगर में सोना-चांदी कारोबारी पदमेश दुबे के घर से 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने वाले कुक बबलू मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वह दो-तीन महीने से मौका पाकर अलमारी के लॉकर से धीरे-धीरे आभूषण और सिक्के चुरा रहा था। चोरी के जेवर खरीदने वाले कुशालपुर निवासी ज्वेलर्स संतोष सोनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब 3.15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, छह नवंबर को धनतेरस पर पूजा के लिए जेवर निकालने के दौरान परिवार को चोरी का पता चला था। इसके बाद कमरे और अलमारी के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। 15 नवंबर को फुटेज में कुक बबलू लॉकर से जेवर निकालते दिखा। शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने जांच शुरू की।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page