*इंस्टाग्राम के जरिये प्यार चढ़ा परवान, और प्यार का अंत हुआ जेल पहुचकर*

पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को चेन्नई से किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार, सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शादीशुदा महिला जो कि 3 बच्चे की माँ है ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। प्रेमी महिला से 15 साल छोटा है। उसने बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए अपने पति की हत्या की प्लानिंग रची और उसे अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड किसी से लिफ्ट लेकर रायपुर आ गया। इसके बाद वह रायपुर से चेन्नई चला गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला

पत्नी की साजिश पर उसके प्रेमी ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 बार वार किया। दरअसल,आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह चेन्नई में काम करता था। इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। महिला के 3 बच्चे हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है।

जाने पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमृत गिरी के रूप में हुई। वह बलौदाबाजार के वटगन गांव का रहने वाला था। अमृत अपने परिवार पत्नी चंद्रिका गिरी,2 बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। वह फल बेचकर अपना गुजारा करता था। 4 साल पहले चंद्रिका की मुलाकात बिहार के मुजफ्फरनगर के रहने वाले टुन्ना कुमार शर्मा से हुई। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।

टुन्ना अपनी गर्लफ्रेंड चंद्रिका से 15 साल छोटा था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात भी होने लगी। चंद्रिका अपने बच्चों से टुन्ना को ‘अंकल’ कहकर मिलवाती थी। दोनों कई बार होटलों में भी मिले। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर हुआ। हालांकि पति के रहते वह अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी।

इसी बीच अमृत को अपनी पत्नी के अफेयर की जानकारी हो गई। जिस कारण से वह शराब के नशे में पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा और मारपीट होती। जिसके बाद चंद्रिका ने अपने पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। 24 अक्टूबर को हत्या के इरादे से टुन्ना बलौदाबाजार पहुंचा। जब अमृत अपने घर में सो रहा था तभी हत्यारे ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के अगले दिन सुबह चंद्रिका ने आसपास के लोगों को बताया कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के सोफे पर अमृत का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी कहानी बताई। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की…

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page