Home / छत्तीसगढ़ / *दुर्ग,,पुराना विवाद बना हत्या की वजह*

*दुर्ग,,पुराना विवाद बना हत्या की वजह*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक साले ने अपने ही जीजा की सिलबट्टे से हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं, बल्कि खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. यह पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

पुलिस के अनुसार, राजकुमार वर्मा अपने साले गोविंदराज के घर अमरूद तोड़ने पहुंचे थे. घर पर मौजूद उनकी बहन यानी गोविंदराज की पत्नी ने कहा कि ‘मैं तोड़कर ला देती हूं, आप बाहर रहिए.’ लेकिन राजकुमार नहीं माने और खुद अंदर चले गए. इसी बात पर गोविंदराज भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. थोड़ी ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी.

झगड़े के दौरान राजकुमार के पास एक डंडा था, जिसे गोविंदराज ने छीनकर फेंक दिया. इसके बाद वह घर के अंदर गया और पास रखे सिलबट्टे से राजकुमार के सिर पर जोरदार वार कर दिया. वार इतना तेज था कि राजकुमार वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया.

हत्या करने के बाद गोविंदराज भागने के बजाय सीधे पद्मनाभपुर थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस को उसने पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुराना विवाद बना खून की वजह
मृतक के भाई संजू के मुताबिक, राजकुमार बोरियापारा,,भिलाई के पास एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था. परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच पहले से ज़मीन बेचने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. माना जा रहा है कि इसी पुराने मनमुटाव ने अमरूद की मामूली बात को खून-खराबे में बदल दिया.

घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. पड़ोसी इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक छोटा-सा झगड़ा किसी की जान ले सकता है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page