Home / छत्तीसगढ़ / *प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका के साथ किया,बलात्कार और नदी के पुल के नीचे फेककर हुआ फरार*

*प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका के साथ किया,बलात्कार और नदी के पुल के नीचे फेककर हुआ फरार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सरगुजा,,सियासत दर्पण न्यूज़,मामला जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है. जहाँ बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड कर दी. लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया. इससे नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया.और फिर उसे नदी के पुल के नीचे फेक दिया. हालांकि इस घटना में युवती की जांच बच गयी.

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी प्रेमी की पहचान सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय इंदलसाय किंडो के रूप में हुई है. घटना अक्टूबर को हुई है. आरोपी इंदलसाय किंडो ने अपनी प्रेमिका (23 वर्ष) को दोपहर को मिलने के लिए बुलाया.

दोनों बाइक पर बैठकर गए थे. आरोपी प्रेमिका को एक सुनसान इलाके में ले गया. प्रेमी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. लेकिन प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया. प्रेमिका के इंकार करने से प्रेमी को गुस्सा आ गया और नाराज प्रेमी ने उससे मार पीट की. फिर दुष्कर्म किया.

युवती के इनकार से नाराज इंदल सिंह गोंड़ ने उससे मारपीट की और धमकी दी। इससे युवती डर गई। उसके बाद युवक ने उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद इंदल ने युवती को गोद में उठाया और कुछ दूर नदी के पुलिया से नीचे फेंककर भाग निकला।
पुलिया से नीचे गिरकर युवती घायल हो गई ओर बेहोश हो गई। इंदल सिंह गोंड़ उसे छोड़कर भाग निकला। युवती को जब होश आया तो उसने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने युवती को हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हालंकि इस घटना में युवती बाल बाल बच गयी. वह बेहोश हो गई जब उसे होश आया तो किसी तरह अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.

पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए. आरोपी इंदल सिंह गोड़ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 64(1), 115(2), 351(2) के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. फ़िलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page