Home / राजधानी / *नर्सिंग ऑफिसर्स का आंदोलन स्थगित, सरकार को अल्टीमेटम*

*नर्सिंग ऑफिसर्स का आंदोलन स्थगित, सरकार को अल्टीमेटम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने अपना अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित कर दिया है। आंदोलन के दूसरे दिन ही संबंधित मंत्री ने संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया।

बातचीत में कई मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद संघ ने सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान ग्रेड पे, नर्सिंग अलाउंस और ड्रेस अलाउंस से संबंधित आदेश जारी करने की मांग की गई है।

1000 स्टाफ नर्सों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी

संघ के मुताबिक, चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1000 स्टाफ नर्सों की नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी घोषणा 12 मई 2026 को की गई थी।

पूर्व से काम कर रहे संविदा और डेली वेजेस स्टाफ नर्सों को भर्ती में उनके अनुभव के आधार पर प्राथमिकता देने या अतिरिक्त बोनस अंक देने का आश्वासन दिया गया है।

वहीं, नियमित भर्ती होने तक डेली वेजेस और संविदा कर्मचारियों के 10 हजार रुपए वेतन में बढ़ोतरी के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास करने की बात कही गई है। इन आश्वासनों के आधार पर कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी जॉइन की है।

2018 में बनी कमेटी की सिफारिश पर प्रस्ताव भेजा

संघ ने बताया कि साल 2018 में गठित कमेटी की अनुशंसा के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेज दिया गया है। अब इस पर आदेश जारी होने का इंतजार है।

संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत ने बताया कि सरकार को ग्रेड पे, नर्सिंग अलाउंस और ड्रेस अलाउंस के आदेश जारी करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। निर्धारित समय में मांगों पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page