*प्रशांत रघुवंशी बने नेशनल कायाकिंग संघ के कोषाध्यक्ष*

3

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के चुनाव में छत्तीसगढ़ के प्रशांत सिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नेशनल स्पोर्ट्स कोड लागू होने के बाद हुए चुनाव में राज्य को राष्ट्रीय खेल संघ के तीन प्रमुख पदों में से एक पर प्रतिनिधित्व मिला है।

पिछले चार साल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने इस खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 40 पदक जीते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में राज्य की भागीदारी को खेल के विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

संघ के चुनाव में प्रशांत कुशवाहा अध्यक्ष और विपिन दास सचिव चुने गए हैं। वहीं प्रशांत सिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

रघुवंशी राष्ट्रीय खेल प्रशासन में इस पद पर पहुंचने वाले वे छत्तीसगढ़ के तीसरे खेल प्रशासक हैं। जिन्होंने किसी ओलंपिक खेल के राष्ट्रीय संघ में अध्यक्ष, सचिव या कोषाध्यक्ष जैसे प्रमुख पद पर चुनाव जीता है।

चार साल में खिलाड़ियों ने जीते 40 नेशनल मेडल

छत्तीसगढ़ में कायाकिंग और कैनोइंग को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ सालों में खिलाड़ियों को बोट और ट्रेनिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्य एसोसिएशन के पास स्प्रिंट कैटेगरी में K-1, K-2, K-4, C-1, C-2 और C-4 की 8-8 बोट उपलब्ध हैं। इसके अलावा पैरा कैनो की 2 और कैनो स्लालम की 2 बोट भी हैं। ड्रैगन बोट भी जल्द मिलने वाली है।

खिलाड़ियों को नियमित ट्रेनिंग देने के लिए कोच नियुक्त किए गए हैं। जगदलपुर और दंतेवाड़ा में अकादमी शुरू कराने की पहल की गई है। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी प्रयास किए गए।

एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले चार साल में राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 40 मेडल जीते हैं।

सेंध लेक में हुई नेशनल प्रतियोगिता

प्रदेश में इस खेल को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी काम किया गया है। हाल ही में रायपुर के सेंध लेक में राष्ट्रीय जूनियर और सब-जूनियर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसके अलावा अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन लीग और भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ की वार्षिक आमसभा का आयोजन भी रायपुर में हुआ।

अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव अभिजीत मिश्रा, सहसचिव अमरजीत छाबड़ा और डॉ. नवीन बाफना सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशांत सिंह रघुवंशी को बधाई दी।

रघुवंशी ने इस जिम्मेदारी के लिए भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने उन्हें खेलों में काम करने की जिम्मेदारी दी और लगातार सहयोग किया।

प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और देशभर के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों का समर्थन भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page