*छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क*

3

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती सिस्टम का असर कमजोर पड़ने के साथ छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगभग थम गया है। हालांकि, वातावरण में नमी बनी रहने से रायपुर में रविवार रात और सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में रात की ठंड बढ़ेगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

पिछले सप्ताह चक्रवाती सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। लगातार बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था, जबकि रात का तापमान बढ़ गया था। अब बारिश थमने और बादल छंटने के साथ दिन का तापमान फिर बढ़ने लगा है।

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।

माना एयरपोर्ट में दिन का तापमान 30 और रात का 18.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page