Home / राजधानी / *रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने शंकर नगर रायपुर में जनसंपर्क कर वोट की अपील की*

*रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने शंकर नगर रायपुर में जनसंपर्क कर वोट की अपील की*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जनसंपर्क के दौरान शंकर नगर के नागरिकों के साथ होली खेली साथ ही वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ (छत्तीसगढ़)। रायपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय आज सुबह रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर में अपने चुनाव का प्रचार-प्रसार करने पहुँचे जहाँ सुबह के सैर पर निकले नागरिकों से उनकी शुरूआत हुई। विकास उपाध्याय ने वहाँ पर आमजनों से मिलकर कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की।

वे लगातार क्षेत्र के आमजनों से मिलकर रायपुर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने लोगों का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। आगामी दिनों रंगों का मुख्य त्यौहार ‘‘होली’’ सामने है ऐसे में विकास उपाध्याय से मिल रहे नागरिकों ने अपना स्नेह व प्यार सुखी होली के माध्यम से दिया। इसके बाद विकास उपाध्याय ने भी वरिष्ठजनों को रंग लगाकर उनसे आशीर्वाद के रूप में वोट करने की अपील की।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page