Home / National / *सुपुर्दे खाक हुआ बाहुबली मुख्तार, उमड़ा जनसैलाब*

*सुपुर्दे खाक हुआ बाहुबली मुख्तार, उमड़ा जनसैलाब*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

गाजीपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बाहुबली पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार शनिवार को गाजीपुर जिले में यूसूफपुर मोहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक कब्रिस्तान में किया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में उसके समर्थक मौजूद रहे। पिछले गुरुवार को बांदा जेल में हृदयघात के बाद मुख्तार को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। शुक्रवार देर रात उसका शव गाजीपुर स्थित उसके पैतृक निवास पर लाया गया, जहां आज 10:30 बजे उसके पैतृक कब्रिस्तान पर उसे सुपुर्दे खाक किया गया। ऐहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये थे। मुख्तार के जनाजे की नमाज में हजारों लोग शामिल रहे। इस अवसर पर सपा बसपा व विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता, जन सामान्य से लेकर गणमान्य तक अंतिम विदाई के लिए उपस्थित रहे मुख्तार की अंतिम विदाई में बिहार के चर्चित दिवंगत माफिया शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। वहीं मुख्तार के अंतिम विदाई में उनके बड़े पुत्र अब्बास अंसारी व मुख्तार की पत्नी अफसा बेगम उपस्थित नहीं हो पाई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page