Home / राजधानी / *रायपुर,बैरन बाजा़र स्थित अल–फ़लाह टावर में रमजा़न की 27वी शब को तरावीह में कुरआन मुकम्मल हुआ।*

*रायपुर,बैरन बाजा़र स्थित अल–फ़लाह टावर में रमजा़न की 27वी शब को तरावीह में कुरआन मुकम्मल हुआ।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रोज़ाना जो बच्चे तरावीह की नमाज़ पढ़ने आ रहे थे उनको इनामात (गिफ्ट) देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,रमज़ान के पवित्र महीने में हर रोज़ तरावीह का एहतेमाम किया जाता है जिस में कुरआन पढ़ा जाता है जो आज 27 वी शब को मुकम्मल(पूरा) हुआ ।
तरावीह जनाब हाफीज अर्मुगा़न साहब ने अच्छी की़रत के साथ पढ़ाई और देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआ की, और सभी लोगों को आने वाली ईद की मुबारकबाद पेश की।

 


उसके बाद जनाब मुफ्ती हाफिज़ अतियब अहमद साहब ने तकरीर में रमजा़न के रोज़े की अहमियत और कुरआन सभी मुसलमान को समझ कर पढ़ने और उसे पर अमल करने की हिदायत थी, उन्होंने कहा यह कुरआन रमज़ान के पवित्र महीने में ईश्वर द्वारा हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर नज़िल (उतरा) गया है इस कुरआन की आयतों पर अमल करके एक अच्छा इंसान बनने के साथ समाज की बुराइयों को दूर करके बेहतर समाज बनाया जा सकता है। इसलिए उन्होंने सभी से *कुरआन और हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम* के निर्देशों को पालन करने की अपील की ।
अंत में रोज़ाना जो बच्चे तरावीह की नमाज़ पढ़ने आ रहे थे उनको इनामात (गिफ्ट) देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page