Home / राजधानी / *रायपुरवर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का हिन्दू नव वर्ष मिलन कार्यक्रम*

*रायपुरवर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का हिन्दू नव वर्ष मिलन कार्यक्रम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद का हिन्दू नव वर्ष मिलन कार्यक्रम हॉटल एमरॉल्ड, रिंग रोड, चंगोराभाठा में सम्पन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पुष्प वर्षा कर हिन्दू नव संवत्सर विक्रम संवत २०८१ एवंं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देकर सभी के सुख, शांति, समृद्धि व यश – कीर्ति में वृद्धि की कामना है.


इस अवसर पर आयोजन रंगारंग संगीत के कार्यक्रम में बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, अनिता राव, अर्चना तिवारी, सुलभा पाण्डेय के गाये गये गीत पर सभी जमकर झूमें – नाचे एवं कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया.
इस अवसर पर प्रमुख रुप से प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, गिरजाशंकर दीक्षित, वीणा मिश्रा, वसुधा राकेश तिवारी, रजनी भानुप्रकाश पाण्डेय, बी शैलजा रामकुमार, लक्ष्मी राव, वीणा ठाकुर, सुलभा पाण्डेय, कल्पना मिश्रा, सुमन पाण्डेय, अर्चना तिवारी, निकिता तिवारी, रीता तिवारी, रमाकांत दुबे, सुनील शुक्ला, उमेश शर्मा आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे.
इस कार्यक्रम के संयोजक रजनी पाण्डेय, भानुप्रताप पाण्डेय एवं अनिता राव जी थे एवं आभार प्रदर्शन नमिता शर्मा ने किया.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page