Today

*न्यायमूर्ति संजीव खन्ना बने उच्चतम न्यायालय के 51वें मुख्य न्यायाधीश*

नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में शीर्ष अदालत के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति खन्ना को 51वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। वह 13 मई 2025 को…

Read More

*अनिवार्य आयु सत्यापन वाली शराब बिक्री नीति की मांग वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) उच्चतम न्यायालय ने शराब की बिक्री से संबंधित मजबूत अनिवार्य आयु सत्यापन नीति लागू करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने दिल्ली स्थित कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग…

Read More

* रायपुर दक्षिण उपचुनाव के आखिरी दौर में सुनील सोनी का जनसंपर्क तेज*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर दक्षिण का उपचुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशी मतदाताओं को साधने के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसे देखते हुए नईदुनिया ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के प्रचार के तौर तरीके से लेकर उनकी रणनीतियों को समझने के लिए एक दिन…

Read More

*4 महीने में शेयर ट्रेडिंग से वर्क फ्रॉम होम के जरिए ठगे 400 करोड़*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रेंज साइबर पुलिस ने बीते चार महीनों में की गई जांच के दौरान ठगी के 37 मामलों में बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान साइबर ठगों के 250 बैंक खातों का पता चला है, जिनके जरिए देशभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई। इन मामलों में…

Read More

*मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट तैयार*

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर में अस्पतालों व क्लीनिक से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को डिस्पोज करने के लिए शहर से 25 किमी दूर पूंजीपथरा में 3 करोड़ 75 लाख रुपये से चार मीट्रिक टन क्षमता वाले संयुक्त जैविक अपशिष्ट उपचार प्लांट बनकर तैयार है। जिसका लाभ अब प्रदेश के चार जिले रायगढ़, सारंगढ,…

Read More

*छत्‍तीसगढ़ में गो तस्करी का भंडाफोड़*

बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम रेंगाडबरी में मंगचुवा पुलिस ने गो तस्करी करते हुए एक वाहन को पकड़ा है, जिसमें 27 मवेशियों को बुरी तरह से ठूसा गया था। पुलिस ने वाहन को थाने लाकर जब्त कर लिया और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। वाहन में छोटे…

Read More

*झोपड़ी में सो रहे सगे भाई-बहन को हाथियों ने कुचल कर मार डाला*

सूरजपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रेमनगर इलाके के पहुंचविहीन मुलकी पहाड़ में झोपड़ी बनाकर रह रहे संरक्षित पंडो जनजाति के एक परिवार की झोपड़ी में शनिवार देर रात 11 हाथियों के दल ने हमला कर वहां सो रहे दो सगे भाई बहन को कुचल कर मार डाला। घटना के दौरान एक मासूम बालक झोपड़ी के भीतर…

Read More

*रात को शहर के चौक-चौराहों पर डेरा जमाने वाले मवेशियों के कारण आवागमन में बाधा*

अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) यह तस्वीर अंबिकापुर के महाराणा प्रताप चौक (प्रतापपुर नाका) की है। मवेशियों को सड़क से हटाता यह व्यक्ति ट्रक का चालक है। ट्रक को खड़ी कर सीट से नीचे उतर मवेशियों को हटाने के बाद चालक फिर सीट पर बैठकर ट्रक को ले जाता है। ट्रक के पीछे दूसरी वाहनें खड़ी रहती…

Read More

*बुजुर्ग दंपती पर हमले की गुत्थी सुलझी*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के अंवति विहार इलाके में छोटी दीवाली के दिन बुजुर्ग दंपती पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हमले में आरोपी किरायेदार मुकेश कुमार था, जिसने मकान मालिक रत्नेश्वर बनर्जी की हत्या और उनकी पत्नी माया बनर्जी को गंभीर रूप से घायल कर…

Read More

*रायपुर नगर (दक्षिण) के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए 13 नवम्बर को मिलेगा सवैतनिक अवकाश*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को होने वाले मतदान हेतु विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। रायपुर के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देशित करते हुए जिले के सभी विभागों के कार्यालय…

Read More

You cannot copy content of this page