*बलिया में अवैध वसूली प्रकरण में 18 निलंबित,एसपी का ट्रांसफर*
बलिया/लखनऊ। (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिया में अवैध वसूली प्रकरण में गंभीर रुख अपनाते हुये कोतवाल और थानाध्यक्ष समेत 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है जबकि पुलिस अधीक्षक और एवं अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आजमगढ़ की संयुक्त टीमों…
