*रायपुर,भाजपा की चिंता दूर करने में लगे चिंतामणि महाराज*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सरगुजा के रामगिरि पर्वत पर महाकवि कालीदास ने अपने महाकाव्य ‘मेघदूतम’ की रचना की थी। विश्व की प्राचीनतम शैल नाट्यशाला भी यहां स्थित है। भगवान श्रीराम ने यहां वनवास के महत्वपूर्ण समय बिताएं। जिस तरह धार्मिक की दृष्टि सरगुजा का नाम वर्षों से कायम हैं, वहीं राजनीतिक दृष्टि से भी सरगुजा महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है। माना जाता है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी सरगुजा और बस्तर संभाग के विधानसभा सीटों से खुलती है। विधानसभा में यहां सभी सीटों पर कमल खिला है। अब लोकसभा में यह सीट लोगों की निगाहों में हैं। सरगुजा लोकसभा सीट आजादी के बाद 1952 में अस्तित्व में आई। तब से लेकर अब तक तीन जिले के आठ विधानसभा में 17 बार आम चुनाव हो चुके हैं, जिसमें नौ बार कांग्रेस व आठ बार भाजपा ने जीत हासिल की है। राज्य बनने के बाद 23 वर्ष के इतिहास पर गौर करें यहां 2004 से यहां भाजपा का कब्जा रहा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सरगुजा लोकसभा सीट का सियासी समीकरण इस बार चिंतामणि महराज ने दिलचस्प कर दिया है। कंवर और गोंड जनजाति के मतदाता यहां हर बार बड़ी भूमिका निभाते हैं। सामरी विधायक रहे चिंतामणि महराज ने विधानसभा से  कांग्रेस से टिकट कटने के बाद बगावत कर दी, जिसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए और सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए। कांग्रेस ने युवा नेत्री, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शशि सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। सूरजपुर जिले में वे जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके पिता स्व.तुलेश्वर सिंह जोगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में यहां भाजपा से रेणुका सिंह सांसद के साथ भरतपुर सोनहत से विधायक हैं।

  • Related Posts

    *5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ (नगरीय…

    *बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है। बाबा अपने आश्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *रायपुर सूटकेस हत्याकांड…इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी*

    *रायपुर सूटकेस हत्याकांड…इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी*

    *5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन*

    *5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन*

    *बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल*

    *बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल*

    *मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी*

    *मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी*

    *प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र*

    *प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, लड़की की मांग में सिंदूर और गले में मिला मंगलसूत्र*

    You cannot copy content of this page